
आईआईटी गांधीनगर और गुजरात एटीएस ने अनुसंधान व प्रौद्योगिकी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
समझौते के तहत आईआईटीजीएन के छात्रों को इंटर्नशिप और अन्य सहयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का अनुभव मिलेगा। इस समझौता ज्ञापन पर गुजरात एटीएस के उप महानिरीक्षक सुनील जोशी, आईपीएस और आईआईटीजीएन के अनुसंधान एवं विकास डीन प्रोफेसर विमल मिश्रा ने हस्ताक्षर किए।

















