
गेल में प्रोजेक्ट्स निदेशक के पद पर मनोज कुमार शर्मा की नियुक्ति, पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया नामांकन
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoP&NG) ने पत्र संख्या CA-31022/2/2025-CA-PNG (54537) दिनांक 17 सितंबर 2026 के माध्यम से श्री शर्मा का नामांकन किया है। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण की तारीख से लेकर उनके सेवानिवृत्ति की तिथि 30 अप्रैल 2031 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। श्री शर्मा वर्तमान में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।







