MQ-9B ड्रोन की खरीद, भ्रामक खबरें अवांछित है; जानिए क्या है पूरी ख़बर
रक्षा अधिग्रहण परिषद ने विदेशी सैन्य बिक्री के माध्यम से तीनों सेनाओं के लिए 31 एमक्यू-9बी की खरीद के लिए आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की।

नई दिल्ली: रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 15 जून, 2023 को विदेशी सैन्य बिक्री (एफएमएस) के माध्यम से अमेरिका से तीनों सेनाओं के लिए 31 एमक्यू-9बी (16 स्काई गार्डियन और 15 सी गार्डियन) हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्यूरेंस (एचएएलई) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) की खरीद के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) प्रदान की। स्वीकृति में संबंधित उपकरणों के खरीदे जाने वाले मानव रहित विमानों की संख्या शामिल थी।
आवश्यकता की स्वीकृति के तहत अमेरिकी सरकार द्वारा प्रदान की गई 3,072 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत का उल्लेख किया है। हालांकि अमरीकी सरकार का नीतिगत अनुमोदन प्राप्त होने के बाद इसकी खरीद मूल्य को लेकर बातचीत की जाएगी। रक्षा मंत्रालय (एमओडी) जनरल एटॉमिक्स (जीए) द्वारा अन्य देशों को दी जाने वाली सर्वोत्तम कीमत के साथ अधिग्रहण लागत की तुलना करेगा। कार्य प्रगति पर है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा कर लिया जाएगा।
