Defence Ministry: भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग की सुदृंढता के लिए द्विपक्षीय बैठक; पढ़िए पूरी ख़बर
रक्षा मंत्री 19 जून, 2023 को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगे।

नई दिल्ली: वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल 'फान वान गियांग' 18 से 19 जून, 2023 के बीच भारत के दौरे पर आएंगे। दौरे पर आने वाले गणमान्य व्यक्ति 19 जून को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री 'श्री राजनाथ सिंह' के साथ भारत- वियतनाम रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
जून 2022 में रक्षा मंत्री की वियतनाम यात्रा के दौरान, '2030 की ओर भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी पर महत्वपूर्ण व्यापक मार्गदर्शक दस्तावेजों, 'संयुक्त दृष्टिकोण स्टेटमेंट' और एक समझौता ज्ञापन 'म्युचुअल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट' पर हस्ताक्षर किए गए जिसके कारण दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के दायरे और पैमाने में काफी वृद्धि हुई है।
