Statistics Day: भारत सरकार ने हर वर्ष 29 जून को प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस जयंती को राष्ट्रीय स्तर की विशेष श्रेणी पर मनाना तय किया
भारत सरकार ने हर वर्ष 29 जून को प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस जयंती को राष्ट्रीय स्तर की विशेष श्रेणी पर मनाना तय किया है।

इस वर्ष सांख्यिकी दिवस, 2023 का मुख्य कार्यक्रम स्कोप कन्वेंशन सेंटर, स्कोप कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन (एमओएसपीआई) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हैं। प्रोफेसर राजीव लक्ष्मण करंदीकर, अध्यक्ष, राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (एनएससी); डॉ. जी. पी. सामंत, भारत के मुख्य सांख्यिकीविद् और सचिव, एमओएसपीआई; और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के भी भाग लेने की संभावना है।
