'आकाश' ही सीमा है: भारतीय नौसेना के बहु-विमान वाहक बल का प्रदर्शन, जानिए कैसा रहा
भारतीय नौसेना ने 10 जून,2023 को अरब सागर में आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत का संयुक्त संचालन का प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली: हिंद महासागर - भारतीय नौसेना ने आज यानि शनिवार,10 जून, 2023 को अरब सागर में बहु-वाहक संचालन और 35 से अधिक विमानों की समन्वित तैनाती के शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी दुर्जेय समुद्री क्षमताओं का प्रदर्शन किया। नौसैनिक शक्ति का यह प्रदर्शन राष्ट्रीय हितों की रक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और समुद्री क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ावा देने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त यह हमारे मित्रों को यह आश्वासन देते हैं कि भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में हमारी 'सामूहिक' सुरक्षा आवश्यकताओं का समर्थन करने में सक्षम और तत्पर है।
दो विमान वाहकों के संचालन का सफल प्रदर्शन समुद्री श्रेष्ठता बनाए रखने में समुद्र आधारित वायु शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए एक शक्तिशाली साक्षी के रूप में कार्य करता है। भारत अपने सुरक्षा तंत्र को सुदृढ रखता है। देश की रक्षा रणनीति को आकार देने और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने में विमान वाहक का महत्व सर्वोपरि रहेगा।
