INS Sunayna: सीएमएफ एक्स 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023' में हुआ शामिल; जानिए क्या है खास ख़बर
संयुक्त समुद्री बल द्वारा संचालित ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 2023 में हिस्सा लेने के लिए आईएनएस सुनयना 10 से 12 जुलाई, 2023 तक सेशेल्स में रही।

यात्रा के दौरान, अमेरिका, इटली, ब्रिटेन, सेशेल्स रक्षा बलों और समुद्री पुलिस, ईयूनैवफॉर के सदस्य देशों की भाग लेने वाली नौसेनाओं के कर्मी व्यापक व्यावसायिक परस्पर बातचीत, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और दौरे में शामिल रहे। जहाज पर नेविगेशन, वीबीएसएस (मूलभूत और उन्नत प्रशिक्षण), समुद्री डोमेन जागरूकता और बड़े पैमाने पर हताहत निकासी ड्रिल के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान और व्यावहारिक प्रदर्शन आयोजित किए गए। सीटीएफ 56 के कमांडर कमोडोर ओलिवर की अगुवाई में बहरीन से सीएमएफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जहाज पर प्रशिक्षण अभ्यासों का अवलोकन किया।
जहाज के चालक दल के साथ-साथ सेशेल्स रक्षा बलों और सीएमएफ के कार्मिकों की सहभागिता के साथ जहाज पर एक संयुक्त योग सत्र आयोजित किया गया।
