भारतीय तटरक्षक बल ने प्रचंड चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' में फसें 50 लोगो को सुरक्षित निकाला; जानिए कैसे रहे हालात
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने तेज़ और सुनियोजित कदम उठाते हुए 13 जून, 2023 को प्रचंड चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से बचाव के उपाय के रूप में गुजरात के ओखा से 50 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने तेज़ और सुनियोजित कदम उठाते हुए 13 जून, 2023 को प्रचंड चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से बचाव के उपाय के रूप में गुजरात के ओखा से 50 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हाइड्रोकार्बन महानिर्देषाशलय(डीजीएच) ने 12 जून, 2023 को गुजरात में ओखा से 25 एनएम पश्चिम में स्थित जैक अप रिग (की सिंगापुर/01) से चालक दल के 50 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) बल से अनुरोध किया था।
सहायता का अनुरोध प्राप्त होने पर आईसीजी ने खराब मौसम और उफान मार रहे समुद्र में रिग पर सवार सभी 50 चालकों की सुरक्षित निकासी के लिए अभियान शुरू किया। बचाव कार्यों के लिए आईसीजी शिप शूर को तुरंत उनकी ओर मोड़ दिया गया। इस बीच, भारतीय तटरक्षक हेलीकाप्टर (सीजी 858) को भी लोगों की निकासी के लिए राजकोट से ओखा के लिए तैनात कर दिया गया।
