जॉर्ज एनरिक तायाना पहुंचे दिल्ली; भारत और अर्जेंटीना के बीच रक्षा सहयोग की मजबूती पर वार्ता
द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली: अर्जेंटीना गणराज्य के रक्षा मंत्री श्री जॉर्ज एनरिक तायाना सोमवार,17 जुलाई, 2023 को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
अपने प्रवास के दौरान, श्री जॉर्ज तायाना दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए 18 जुलाई, 2023 को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। गणमान्य अतिथि नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।
इस यात्रा के दौरान अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री का बेंगलुरु दौरा भी प्रस्तावित है।
