नई दिल्ली: भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद, दिनांक 24 जुलाई, 2023 की समसंख्यक अधिसूचना के माध्यम से उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया है:-
1. न्यायाधीश का नाम:
न्यायमूर्ति श्री देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
 
विवरण:
बम्बई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त
 
2. न्यायाधीश का नाम:
न्यायमूर्ति श्री धीरज सिंह ठाकुर, न्यायाधीश, बॉम्बे उच्च न्यायालय (पीएचसी: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख)
 
विवरण:
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त