नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय कौशल महोत्सव ग्लोबल स्टेज पर अपना नाम बनाने वाले इच्छुक लोगो के लिए एक सुनेहरा मौका लेकर आया है जिसमे युवा मशहूर इंटरनेशनल ब्रांड्स और विभिन्न सेक्टर्स में रोज़गार के ज़बरदस्त अवसर पा सकेंगे।
 
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के दिशानिर्देश के अंतर्गत National Skill Development Coporation और Lamrin Tech Skllls University मिलकर युवाओ के लिए FREE करियर काउंसलिंग और स्क्रीनिंग के साथ-साथ भाषा और ट्रेड टेस्टिंग का शुभारंभ करने वाली है जिससे नौकरी लगने की संभावना और अधिक हो जाएगी। 

यह पूर्ण रूप से निःशुल्क कार्यक्रम है और इसमें कोई भी भाग ले सकता है और इसमें पंजीकरण कराने का भी कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चूका है अगर आप इस कार्यक्रम में पंजीकरण करना चाहते हैं तो पंजीकरण हेतु इस  https://kaushalmahotsav.nsdcdigital.org/ वेबसाइट पर जाएँ और आज ही रजिस्टर कीजिए। 

क्या है अंतर्राष्ट्रीय कौशल महोत्सव
 
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने अंतर्राष्ट्रीय कौशल महोत्सव का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया है जिसमे उम्मीदवारों के पूर्ण विकास हेतु कई महत्वपूर्ण पहलु शामिल हैं, जैसे : काउंसलिंग, मुफ्त स्क्रीनिंग, प्रेरक सत्र, उम्मीदवार और कर्मचारी पंजीकरण, भाषा परीक्षण, व्यापार परीक्षण आदि।