जियो सिनेमा आईपीएल 2023 के बाद बंद कर सकता है नि:शुल्क सेवाएं
रिलायंस जिओ जल्द ही जिओ सिनेमा को जिओ वूट में बदल सकता हैं।

नई दिल्ली : जियो सिनेमा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में आईपीएल का लाइव प्रसारण करके सुर्खियां बटोरी हैं और अपनी ओर बहुत से दर्शकों का ध्यान खींचा हैं परन्तु यह खुशी क्रिकेट प्रेमियों के लिए ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी क्योंकि जियो सिनेमा अपनी मुफ्त सेवाएं आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद बंद करने जा रहा है।
वर्तमान में जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सभी को मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग का ऑफर दे रहा है जिसमे दर्शक आईपीएल का आनंद भी मुफ्त में उठा सकते हैं। लेकिन टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद जियो सिनेमा अपनी प्लेटफॉर्म पर 100 से अधिक फिल्मों और टीवी सीरीज जोड़ने वाला है जिसके लिए वह अपने उपभोक्ताओं से शुल्क लेगा। JioCinema भारतीय ओटीटी बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरा है और बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म को अपनी फ्री स्ट्रीमिंग के जरिए पीछे करता जा रहा हैं।
नए सब्सक्रिप्शन के लिए मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि JioCinema आईपीएल 2023 के फाइनल से पहले ही विवरण की घोषणा करेगा। अगर खबरों की माने तो कंपनी अपनी पेशकशों को क्रिकेट प्रसारणों से आगे बढ़ाना चाहती है और भारतीय स्ट्रीमिंग उद्योग में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करना चाहती है। खबरों की माने तो रिलायंस जिओ जल्द ही जिओ सिनेमा को जिओ वूट में बदल सकता हैं।
