केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री ने किया श्रीनगर में प्रसार भारती सभागार का उद्घाटन।
<div> <big>श्री मुरुगन ने कहा कि सीमा क्षेत्र में तैनात होने के कारण, ऑल इंडिया रेडियो और डीडी के श्रीनगर केंद्र प्रतिकूल पड़ोसी देशों द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार और अप्रिय आख्यानों का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।</big></div> <div> </div>

श्रीनगर। केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने आज ऑल इंडिया रेडियो श्रीनगर में प्रसार भारती सभागार का उद्घाटन किया।
170 से अधिक सीटों की क्षमता वाला सभागार अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों से लैस है। 2014 की बाढ़ में यह सभागार क्षतिग्रस्त हो गया था।
अपने उद्घाटन भाषण में, श्री मुरुगन ने ऑल इंडिया रेडियो श्रीनगर और दूरदर्शन श्रीनगर द्वारा निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये दोनों संस्थान पिछले कई दशकों से कई भाषाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम बना रहे हैं।
उन्होंने 2014 की बाढ़ और कोविड-19 महामारी के दौरान आकाशवाणी श्रीनगर और डीडी श्रीनगर दोनों द्वारा निभाई गई भूमिका का विशेष उल्लेख किया।
श्री मुरुगन ने कहा कि सीमा क्षेत्र में तैनात होने के कारण, ऑल इंडिया रेडियो और डीडी के श्रीनगर केंद्र प्रतिकूल पड़ोसी देशों द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार और अप्रिय आख्यानों का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, जम्मू-कश्मीर तेजी से विकास, शांति और समृद्धि के पथ पर है।
श्री मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास और सुशासन के विचार और एलजी मनोज सिन्हा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा अपनाए गए दृष्टिकोण ने इस केंद्र शासित प्रदेश को बड़े पैमाने पर विकास के रास्ते पर ला दिया है।
समारोह के दौरान प्रसिद्ध कश्मीरी कलाकार और गायक बशीर अहमद तैलबली और उनकी मंडली का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।
