
अयोध्या में बनेगा NSG का क्षेत्रीय केंद्र, योगी सरकार ने गृह मंत्रालय को निशुल्क दी 26 हेक्टेयर जमीन
यह जमीन मिल्कीपुर तहसील के ग्राम पूरे लालखां में स्थित है। इसका बाजार मूल्य लगभग 16.90 करोड़ रुपये आंका गया है। कैबिनेट ने स्पष्ट किया है कि हस्तांतरित भूमि का इस्तेमाल सिर्फ NSG क्षेत्रीय हब की स्थापना के लिए ही होगा। किसी अन्य उद्देश्य के लिए इसका उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


















