त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिये रेलवे द्वारा चलाई जायेंगी 100 नयी ट्रेनें

नई दिल्ली: रेलवे अगले महीने से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है क्योंकि यात्रियों की संख्या अक्टूबर और नवंबर के बीच काफी बढ़ जाती है। यात्रियों की संख्या में इस वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, अगले दो महीनों में लगभग 100 नई ट्रेनें चलाने की योजना बनाई जा रही है।
रेलवे ने जिन 100 नई रेलगाड़ियों को चलाया है, उनमें से अधिकांश को गैर-वातानुकूलित रखा गया है ताकि उनका किराया कम से कम हो सके। इन ट्रेनों के माध्यम से आम आदमी को त्योहारों के समय बहुत मदद मिलेगी।
वर्तमान में रेलवे द्वारा 40 क्लोन ट्रेनें चलाई जा रही हैं और अधिकांश ट्रेनें वातानुकूलित हैं। इस कारण इन ट्रेनों का किराया थोड़ा अधिक है, ऐसे में आम आदमी को यात्रा करना महंगा पड़ रहा है। गैर-वातानुकूलित ट्रेनें केवल आम आदमी को किराया से राहत देने के लिए चलाई जा रही हैं।
