गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मतदान में लोगों से भारी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र के इस उत्सव को मजबूत करने की अपील के साथ हुए असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण में करीब 29.27 फीसदी तक मतदान हो चुका है।


डेबरा में पोलिंग बूथ पर हुआ बवाल


पश्चिम बंगाल के डेबरा में मतदान केंद्र पर बवाल होने की सूचना है। हालांकि, सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं। मतदाताओं का कहना है कि राजनीतिक दलों ने बाहर से अपने गुंडे बुला रखे हैं। हम तो स्थानीय लोग हैं। हम शांतिभंग क्यों करेंगे। भाजपा प्रत्याशी बाहर से लोगों को लेकर आई हैं और अब इसे मुद्दा बना रही हैं। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

 डेबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारती घोष ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के 150 गुंडों ने उनके पोलिंग एजेंट को घेर लिया। साथ ही, मतदान केंद्र पर नहीं जाने दिया।  इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता के आत्महत्या करने की खबरें सामने आ रही हैं। भाजपा का आरोप है कि कार्यकर्ता ने टीएमसी के दबाव में यह कदम उठाया। 

(Anjul Tyagi)