कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पेगासस स्पाइवेयर रिपोर्ट को लेकर कहा कि इस मुद्दे का उद्देश्य लोगों को गुमराह करना है। 
 
 
पेगासस फोन हैकिंग की रिपोर्ट संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले आई थी। 
 
 
 
बिप्लव देव ने कहा कि हमें COVID-19 से निपटने के बारे में बात करनी चाहिए लेकिन विपक्ष सत्र को चलने नहीं दे रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
एएनआई से बातचीत में त्रिपुरा सीएम ने बताया कि इस मुद्दे का उद्देश्य लोगों को गुमराह करना है। मानसून सत्र से एक दिन पहले फोन टैपिंग की खबरें आईं। आप (विपक्ष) सत्र को चलने नहीं दे रहे हैं। हमें COVID से निपटने के बारे में बात करनी चाहिए।
 
इसके बजाय, हम स्थगन नोटिस की बात कर रहे हैं।
 
 
 
 
 
 उन्होंने आगे कहा कि जब यह मुद्दा संसद में (यूपीए के दौरान) आया था, तब पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि आंतरिक सुरक्षा, टैक्स और मनी लॉन्ड्रिंग की निगरानी के लिए टैपिंग की गई थी। कांग्रेस ने वो काम किए हैं जो साबित होते हैं।
 
 
 
आज जब उनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।