बुधवार को महाराष्ट्र के प्रमुख अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यदि भाजपा को हराना है तो केंद्र में सरकार बनाना ही कांग्रेस का एकमात्र विकल्प है और हम केंद्र में सरकार बनाएंगे।
 
 
 
 महा विकास अंगड़ी(एमवीए)की सरकारों के दलों के बीच चल रही दरार के बीच नाना पटोले ने यह बयान दिया है कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है
 
 
 
पटोले ने यह आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की सरकार उनका फोन टैप कर रही है और कुछ लोग उन्ही की पीठ पीछे छुरा घोंप रहे है। 
 
 
 
 
पटोले ने बुधवार को संवादाताओ से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र की प्रमुख पार्टियों में से एक है और कांग्रेस को भारी समर्थन भी लोगों से मिल रहा है और इससे पार्टी में आत्मविश्वास बढ़ रहा है तथा जिससे विश्वास बढ़ रहा है कि  कांग्रेस 2024 के निकाय चुनावों के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में गठित करके सरकार बनाएगी। 
 
 
 
 
उन्होंने यह भी कहा कि जैसे 2014 में हमारे साथ धोखा हुआ था हमें अकेले भी चुनाव लड़ना पड़ सकता है जिसके लिए हम पहले से तत्पर है।