कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम की क्रूरता को नहीं छुपा सकता प्रधानमंत्री मोदी का सर्टिफिकेट-प्रियंक गांधी वाड्रा।
<p> <span [removed]="" 14.4px;"="">16 जुलाई शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर ट्वीट किया।</p>

16 जुलाई शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बोला कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रमाण पत्र से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के दूसरी लहर के बीच लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया है। इस सच्चाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या योगी आदित्यनाथ भूल सकते हैं लेकिन जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा है, वे इस बात नहीं भूलेंगे।
प्रियंका गांधी वाड्रा का यह ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी के उस ट्वीट के बाद आया जिसमें पीएम ने महामारी के दौरान अपनी की गई प्रतिक्रियाओं को अभूतपूर्व बताया।
