नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत को किया भ्रष्टाचार मुक्त : सुरेश कश्यप
<p> प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के 7 मोर्चे और 17 प्रकोष्ठ धरातल पर बढ़िया कार्य कर रहे हैं, जिसमें युवा मोर्चा की भी अहम भूमिका है।</p>

शिमला(प्रेवि):- भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया।
प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के 7 मोर्चे और 17 प्रकोष्ठ धरातल पर बढ़िया कार्य कर रहे हैं, जिसमें युवा मोर्चा की भी अहम भूमिका है। युवा मोर्चा भाजपा की सेना के रूप में कार्यरत है और फौजी एवं रक्षक की भूमिका निभाता है। युवा मोर्चा हर संकट की घड़ी में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकटकाल में युवा मोर्चा ने नर सेवा नारायण सेवा का एक बड़ा उदाहरण पेश किया, जबकि कांग्रेस अपने ड्राइंग रूम में बैठकर रणनीति बना रही थी।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के लोकप्रिय नेता जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। यह हमारे लिए गर्व की बात है और पहले वह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हमारे प्रदेश से केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर भी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। कलराज मिश्र युवा मोर्चा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा के 22 लाख से ज़्यादा सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत को भ्रष्टाचार मुक्त किया। पिछले 6 साल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप सरकार पर नहीं लगा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई स्थाई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस हताश हो चुकी है उसका एक बड़ा उदाहरण विधानसभा में सामने आया जब महामहिम राज्यपाल के भाषण में टिका टिप्पणी की गई , उनका रास्ता रोका गया। एडीसी के साथ धक्का-मुक्की कि गई। कांग्रेस असहाय महसूस कर रही है। उनको समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करें।
