गोवा में बनी अगर आप की सरकार तो सभी परिवारों को मिलेगा 300 यूनिट बिजली मुफ्त-केजरीवाल।
<p> <big><span font-size:="">गोवा में प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त बिजली देने का वादा किया। </span></big></p>

बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो गोवा में प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और जिसके प्रावधान से प्रावधान से गोवा के करीब 87 फीसदी घरों को जीरो बिल मिलेगा। केजरीवाल ने बिजली को लेकर गोवा के लोगों से चार वादे किए।
उन्होने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने हर गली में ट्रांसफार्मर और तारों की मरम्मत कर राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है।
केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे है और अपनी यात्रा के दौरान केजरीवाल ने गोवा में आप संगठन की समीक्षा की और पार्टी के कई नेताओं के साथ बैठक की। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के प्रमुख दीपक धवलीकर और उनके भाई सुदीन ने कल रिसॉर्ट में केजरीवाल से मुलाकात की।
केजरीवाल ने गोवा की राजधानी पणजी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया और जिसमें उन्होने चार वादे किए कि यदि गोवा में आप की सरकार आती है तो हर घर में प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी और बिजली के पुराने बिल पूरी तरह माफ कर दिए जाएंगे।
गोवा में जीरो पावर कट होगा और अगर आप की तटीय राज्य में सरकार बनती है तो कृषि उद्देश्यों के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी केवल वादे नहीं करती बल्कि उन्हें निभाती भी है।
