नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी की छवि को खराब करने के लिए बिना तथ्यों के एक निजी दैनिक समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित किया गया है। इस समाचार पत्र के पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया है। 
 
वीरवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में महामंत्री सुशील राणा, रविन्द्र सांगवान, संजीव कुमार, अजय कुमार, एसएस सैनी, सुखविन्द्र, बलविन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में सांसद नायब सिंह सैनी की छवि खराब करने के प्रयास में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई करने के मांग की है। इस ज्ञापन में लिखा गया है कि एक निजी समाचार पत्र में खबर छापी है जिसमें उन्होंने सांसद नायब सिंह सैनी के पार्टी छोडकर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई है। इस खबर से कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी बहुत आहत हुए है और उन्होंने इस खबर का जोरदार खंडन किया है। यह उनकी साफ अनुसाशित और कर्मठ कार्यकर्ता की छवि को धुलमिल करने का प्रयास है। वे इस समय भी पार्टी की जीत के लिए असम में कार्यरत है। पार्टी का जिला अध्यक्ष होने के नाते एसपी से मांग की है कि इस मामले में गहनता से जांच की जाए और पत्रकार संदीप के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई की जाए। जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी व सांसद नायब सिंह सैनी की छवि खराब करने का काम किया है।सांसद नायब सिंह सैनी की छवि खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन
 
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी की छवि को खराब करने के लिए बिना तथ्यों के एक निजी दैनिक समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित किया गया है। इस समाचार पत्र के पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया है। 
 
वीरवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में महामंत्री सुशील राणा, रविन्द्र सांगवान, संजीव कुमार, अजय कुमार, एसएस सैनी, सुखविन्द्र, बलविन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में सांसद नायब सिंह सैनी की छवि खराब करने के प्रयास में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई करने के मांग की है। इस ज्ञापन में लिखा गया है कि एक निजी समाचार पत्र में खबर छापी है जिसमें उन्होंने सांसद नायब सिंह सैनी के पार्टी छोडकर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई है। इस खबर से कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी बहुत आहत हुए है और उन्होंने इस खबर का जोरदार खंडन किया है। यह उनकी साफ अनुसाशित और कर्मठ कार्यकर्ता की छवि को धुलमिल करने का प्रयास है। वे इस समय भी पार्टी की जीत के लिए असम में कार्यरत है। पार्टी का जिला अध्यक्ष होने के नाते एसपी से मांग की है कि इस मामले में गहनता से जांच की जाए और पत्रकार संदीप के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई की जाए। जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी व सांसद नायब सिंह सैनी की छवि खराब करने का काम किया है।
 
(Anjul Tyagi)