गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार विपक्ष को काम नहीं करने दे रही है। उन्होने केन्द्र सरकार से कहा कि संसद का अधिक समय बर्बाद न करें, महंगाई, किसानों के मुद्दे और पेगासस पर चर्चा होने दें।"
 
 
 संसद में पेगासस जासूसी पर गतिरोध के बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर  आरोप लगाते हुए हिंदी में एक ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हमारे लोकतंत्र की नींव यह है कि सांसद लोगों की आवाज बनें और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें।
 
 
 उन्होने आगे कहा कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर संसद में गतिरोध बना हुआ है और विपक्ष इस पर चर्चा और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग कर रहा है, जबकि सरकार कह रही है कि उसने कोई जासूसी नहीं की है।
 
 
 
विपक्ष पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा और संसद में नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहा है।
 
 
 
पेगासस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति देने के लिए विपक्षी सदस्य संसद के दोनों सदनों में स्थगन नोटिस दे रहे हैं, जिसे अध्यक्ष ने खारिज कर दिया है।