कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है।
<p> <span [removed] Arial, Helvetica, sans-serif; font-size: small;">कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाने से प्रियंका ने दौरा रद्द किया है। खुद इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी।</span></p> <div> </div>

प्रियंका ने कहा कि वह खुद को क्वारंटीन हो गई हैं। वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई। जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। प्रियंका ने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगती हूं, मैं कांग्रेस विजय की कामना करती हूं।
पिछले दिनों असम और बंगाल में प्रियंका ने कई चुनावी रैली और सभाओं को संबोधित किया था।
सितंबर में भी प्रियंका हुईं थी क्वारंटाइन
बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी प्रियंका गांधी अपने घर में क्वारंटाइन हो गई थीं। उनका कूक कोरोना संक्रमित पाया गया था। डॉक्टरों ने प्रियंका गांधी को घर में १४ दिन तक आइसोलेट रहने की सलाह दी थी।
(Anjul Tyagi)
