रामपुर में Bomb Blast, BJP के 6 कार्यकर्ता घायल, TMC पर लगा आरोप
<div> पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के रामपुर गांव में बम ब्लास्ट की घटना सामने आई है जिसमें BJP के 6 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, इस घटना को अंजाम देने का आरोप TMC पर लगा है.</div>

रामपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ राजनीतिक आरोप -प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. मुख्य राजनीतिक लड़ाई यहां टीएमसी (TMC)और भाजपा (BJP)में हैं. दोनों दल के नेताओं की तरफ से एक दूसरे पर पलटवार किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक हिंसाएं भी तेज हो रही हैं. नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हिंसा की ताजा खबर साउथ 24 परगना जिले के रामपुर गांव की है. यहां पर शुक्रवार की देर रात बम धमाके (Bomb Blast)में छह बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है.समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रामपुर गांव में हुए बम ब्लास्ट में छह बीजेपी नेता घायल हो गए हैं. घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
आरोप है कि जिस वक्त ये सभी कार्यकर्ता एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे उस समय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इनके ऊपर बम फेंक दियाबता दें कि कल यानि शुक्रवार को ही तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. वहीं आज भाजपा भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी. बंगाल में चुनाव से पहले लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं|
(Anjul Tyagi)
