NEW DELHI- मानिकपुर माइन ने पुनः कीर्तिमान स्थापित करते हुए वर्ष 2021-22 का कोल उत्पादन लक्ष्य 49 लाख टन समय से पहले ही पूरा कर लिया। एसईसीएल के निर्देशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री एस के पाल ने स्वयं मानिकपुर पहुँच कर मानिकपुर की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी वर्षों में भी मनिकपुर को जो भी कोयला उत्पादन लक्ष्य निर्धारित किया जावेगा उसे इसी लगन से समय पर पूरा करेंगे।
 
मनिकपुर की कार्यसंस्कृति का प्रतिफल है की समय से पहले ही उत्पादन लक्ष्य हासिल किया।  एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री विश्वनाथ सिंह ने भी मानिकपुर की पूरी टीम को साधुवाद कहा। 
 
मानिकपुर माइन ने वर्ष 2014-15 से लगातार आठवें वर्ष अपने कोल् उत्पादन के लक्ष्य को हासिल किया है। 
 
वर्ष 17-18 तक कोल उत्पादन  35 लाख टन था उसके बाद 49 लाख टन कोल् उत्पादन के लिए पर्यावरण अनुमति मिलने के बाद लगातार चार वर्षों से 49 लाख टन का कोल् उत्पादन हो रहा है।
 
मानिकपुर के  महाप्रबंधक श्री दीपक पंड्या ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियो को बधाई देते हुए कहा कि उत्पादन के साथ ही हमने अभी तक 50 लाख टन कोल् डिस्पैच एवं 149 लाख क्यूबिक मीटर  ओबीआर भी किया और यह सब यहाँ के  कर्मचारियों की कड़ी मेहनत व् लगन का परिणाम है उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने में श्रमिक प्रतिनिधीयो एवं ठेका श्रमिको की भूमिका महत्वपूर्ण है सभी बधाई के पात्र है। मानिकपुर के खान प्रबंधक एच के प्रधान  ने भी सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बधाई दी। 
मानिकपुर के सभी विभाग प्रमुख इस्माइल कुरैशी , जे सी ठाकुर , थिरु कुमारन , ए मंडल, पी के दास, विनोद सिंह, सुरेश कुमार, पी चंद्रकांत सभी के प्रति महाप्रबन्धक मानिकपुर ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।