
ह्यूंदई मोटर इंडिया ने आगामी इंटेलिजेंट एसयूवी का नाम किया ‘ह्यूंदई बेयॉन’
ह्यूंदई बेयॉन एचएमआईएल की मजबूत एसयूवी लाइनअप में शामिल होने जा रही है। कंपनी का कहना है कि यह एसयूवी सिर्फ एक नया मॉडल नहीं, बल्कि इंटेलिजेंट मोबिलिटी के प्रति एक नए नजरिए को दर्शाती है। इसमें नवाचार, अभिव्यक्ति और भावना को एक साथ जोड़ा गया है। यह एसयूवी बदलते भारत के लिए तैयार की गई है और ह्यूंदई के वैश्विक डिजाइन तथा उत्पाद दर्शन को आगे बढ़ाती हुई नई पीढ़ी के ग्राहकों को इंटेलिजेंट अनुभव देने का वादा करती है।


.jpg%26fallback%3Dpsu-v2&w=640&q=75)









