वेकोलि ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, कोयला प्रेषण सर्वोच्च स्तर पर पहुँचा
<p> <big><span [removed]="" 14.4px;"="">कोयला उत्पादन के वार्षिक लक्ष्य को हासिल करने हेतु वेकोलि निरंतर प्रयासरत है। इस प्रयास में वेकोलि का प्रदर्शन अपने उच्चतम स्तर पर है। </big></p>

NEW DELHI-कोयला उत्पादन के वार्षिक लक्ष्य को हासिल करने हेतु वेकोलि निरंतर प्रयासरत है। इस प्रयास में वेकोलि का प्रदर्शन अपने उच्चतम स्तर पर है। सफलता के नए मापदंड गढ़े जा रहे हैं और पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं।
दिनांक 19.02.22 को वेकोलि का इस वित्तीय वर्ष का कोयला प्रेषण 55.75 MT रहा जो कि अब तक का किसी भी वित्तीय वर्ष में किया गया, सर्वाधिक कोयला प्रेषण है।
इसके पूर्व वेकोलि द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 में 55.55 MT कोयला प्रेषण किया गया था, जो एक रिकॉर्ड था। इस वित्तीय वर्ष में वेकोलि ने यह रिकॉर्ड वित्तीय वर्ष समाप्त होने के 41 दिन पहले ही तोड़ दिया।
इस उपलब्धि से वेकोलि में हर्ष व्याप्त है। साथ ही यह विश्वास भी कि वित्तीय वर्ष के समाप्ति तक वेकोलि कोयला प्रेषण का एक नया उच्चांक हासिल करेगा।
सीएमडी श्री मनोज कुमार, निदेशक गण तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी ने Team WCLको इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
