एनसीएल झिंगुरदा ने पूरा किया वार्षिक उत्पादन व प्रेषण लक्ष्य
<div> <big> कंपनी ने कोयला प्रेषण में भी उल्लेखनीय बढ़त हांसिल की है | विगत वर्ष में समान अवधि की तुलना में कंपनी ने अभी तक लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 105.85 मिलियन टन प्रेषण किया है| </big></div> <div> </div>

NEW DELHI-भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की झिंगुरदा परियोजना ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए निर्धारित उत्पादन लक्ष्य हासिल कर लिया है | झिंगुरदा क्षेत्र ने 2.03 मिलियन टन लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2.10 मिलियन टन उत्पादन किया है |
यही नहीं, परियोजना ने वार्षिक प्रेषण लक्ष्य 2.03 मिलियन टन के सापेक्ष 2.06 मिलियन टन कोयला प्रेषण भी किया है | सीएमडी एनसीएल एवं कार्यकारी निदेशक मण्डल ने झिंगुरदा प्रबंधन सहित सभी कर्मियों को इस विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी है|
एनसीएल की सबसे पुरानी परियोजनाओं में से एक झिंगुरदा की शुरुआत वर्ष 1965 में हुई थी और यहाँ एशिया का सबसे मोटी कोयला सीम है |
एनसीएल ने वित्त वर्ष 2021-22 में 119 मिलियन टन लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 100.79 मिलियन टन उत्पादन किया है जो विगत वित्त वर्ष में समान अवधि में किए गए उत्पादन की तुलना में 4.35 प्रतिशत अधिक है|
साथ ही कंपनी ने कोयला प्रेषण में भी उल्लेखनीय बढ़त हांसिल की है | विगत वर्ष में समान अवधि की तुलना में कंपनी ने अभी तक लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 105.85 मिलियन टन प्रेषण किया है|
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 में एनसीएल को 119 मिलियन टन कोयला उत्पादन व 126.5 मिलियन टन कोयला प्रेषण की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में कंपनी ने लगातार चौथी बार 100 एमटी कोयला उत्पादन व प्रेषण के जादुई आंकड़ा पार किया है|
