एमसीएल ने बनाया नया ऐतिहासिक रिकार्ड
<div> <big>महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने वित्तीय वर्ष 2021- 2022 के 11 महीनों में पिछले साल के आंकड़े को पार करते हुए 148 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया। </big></div> <div> </div>

संबलपुर: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने वित्तीय वर्ष 2021- 2022 के 11 महीनों में पिछले साल के आंकड़े को पार करते हुए 148 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया।
इस वर्ष के अंतिम 35 दिन में एमसीएल 12% की शानदार वृद्धि दर्ज करने की ओर अग्रसित है।
पिछले साल किए गए 148 मिलियन टन कोयला उत्पादन रिकार्ड को पार करते हुए कंपनी 24 फरवरी 2022 को ही 148.22 मिलियन टन उत्पादन कर चुकी है।
एमसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ओ पी सिंह ने इस उपलब्धि के लिए कंपनी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों , अन्य हितधारकों तथा ठेकेदार कार्मियों को भी बधाई दी।
पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में अधिक कोयला उत्पादन करने पर सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुये एमसीएल के सीएमडी श्री सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना मे कंपनी ने 15% से अधिक की वृद्धि दर्ज की है, यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि एमसीएल की टीम नया कीर्तिमान हासिल करते हुए देश को ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।
चालू वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड प्रदर्शन करने के संदर्भ में सीएमडी श्री ओ पी सिंह ने कहा कि आने वाली गर्मियों के दौरान कोयले की मांग और बढ़ने की उम्मीद है, इसलिए हमें कोयला उत्पादन को अधिकतम करने हेतु प्रयास करने होगें ताकि हम नए कीर्तिमान बना सके।
कोयला प्रेषण और ओवरबर्डन निकासी में एमसीएल पहले ही गत वित्तीय वर्ष के आकंडे को पार कर चुका है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में आज तक कंपनी ने 18% की वृद्धि दर्ज करते हुए उपभोक्ताओं को 158 मिलियन टन शुष्क ईंधन आपूर्ति की है, जबकि आवर बर्डेन हटाने में 22% अभिवृद्यि के साथ 184 मिलियन क्यूबिक मीटर ओवरवर्डन हटाने का रिकार्ड दर्ज किया है।
