अभिषेक सिंह बने नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के नए महानिदेशक
श्री अभिषेक सिंह को नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1995 बैच के नागालैंड कैडर के आईएएस अधिकारी श्री अभिषेक सिंह को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अपर सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
