NEW DELHI- एनएचपीसी को 29 मार्च 2022 को नई दिल्ली में आयोजित वाटर डाइजेस्ट 'वाटर अवार्ड्स 2021-2022' में 'बांध पुनरुद्धार परियोजना के सर्वश्रेष्ठ कार्यान्वयन' श्रेणी में 'विजेता' के रूप में सम्मानित किया गया।
 
श्री ए.के सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी ने श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, माननीय कैबिनेट मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
 
यह पुरस्कार 'वर्ष 2013 में आई बाढ़ के पश्चात, एनएचपीसी के 280 मेगावाट धौलीगंगा पावर स्टेशन (उत्तराखंड) के बांध और अन्य संघटकों के पुनरुद्धार' के लिए प्रदान किया गया है।
 
एनएचपीसी लिमिटेड, भारत सरकार का एक मिनी रत्न श्रेणी-I उद्यम है। एनएचपीसी लिमिटेड भारत में जलविद्युत विकास के लिए एक प्रमुख संगठन है, जिसमें जलविद्युत परियोजनाओं की स्थापना के संबंध में अवधारणा से लेकर कमीशनिंग तक सभी गतिविधियों को करने की क्षमता है। 
 
एनएचपीसी ने सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी विविधता लाई है। कंपनी 1.09.2009 से एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनी है और इसकी अधिकृत शेयर पूंजी 15,000 करोड़ रुपये है। 
 
एनएचपीसी लिमिटेड की वर्तमान में 24 बिजली स्टेशनों से 7071.2 मेगावाट की स्थापित क्षमता है, जिसमें इसकी सहायक कंपनी एनएचडीसी के साथ 2 बिजली स्टेशनों से 1520 मेगावाट शामिल है। 
 
एनएचपीसी वर्तमान में 5999 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता की कुल 9 परियोजनाओं के निर्माण में लगी हुई है। इसके अलावा, 10787.1 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 15 परियोजनाएं मंजूरी चरण में हैं और 1130 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 3 परियोजनाएं सर्वेक्षण और जांच चरण में हैं।