GAIL के Director HR Ayush Gupta को मिला Mahatma Award 2026
GAIL के Director HR Ayush Gupta को Social Responsibility और Social Impact में Lifetime Achievement के लिए Mahatma Award 2026 मिला।

GAIL Mahatma Award 2026: GAIL (India) Limited के Director (HR) Ayush Gupta को “Mahatma Award 2026 for Lifetime Achievement in Social Responsibility and Social Impact” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान Individual Category में उनके नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया।
CSR से 25 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा
GAIL के अनुसार Ayush Gupta के नेतृत्व में कंपनी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और सामाजिक समावेशन से जुड़े कई CSR कार्यक्रम चलाए।
वित्त वर्ष 2025-26 में GAIL की CSR पहलों से 25 लाख से अधिक लाभार्थी जुड़े, जबकि इन पहलों पर कंपनी ने 179.59 करोड़ रुपये खर्च किए।
GAIL Utkarsh का भी अहम योगदान
GAIL की प्रमुख पहल GAIL Utkarsh के जरिए वंचित और जरूरतमंद पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर दिया गया।
2025-26 में इंजीनियरिंग प्रवेश की तैयारी करने वाले 175 छात्रों में से 159 ने JEE Mains क्वालिफाई किया, जबकि 29 छात्रों को IIT में प्रवेश मिला। वहीं मेडिकल प्रवेश कोचिंग में शामिल सभी 50 छात्राओं ने NEET 2026 क्वालिफाई किया।
GAIL ने कहा कि यह सम्मान Ayush Gupta की लोगों को केंद्र में रखकर नेतृत्व करने और सामाजिक प्रभाव पैदा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
