NEW DELHI- एनएचपीसी को एनवायर्नमेंटल एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ (ईएनओसीएच) के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने के लिए एईओएचडी (एसोसिएशन ऑफ एनवायर्नमेंटल एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ, दिल्ली) द्वारा 'एईओएचडी ऑक्यूपेशनल हेल्थ एक्सीलेंस अवार्ड पब्लिक सेक्टर से सम्मानित किया गया है। 
 
श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी ने डॉ. कमला फरत्याल, जीजीएम (मेडिकल सर्विसेज) के नेतृत्व वाली एनएचपीसी मेडिकल टीम को बधाई दी और कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए उनकी सराहना की। 
 
इसके अतिरिक्त, इस अवसर पर एईओएचडी ने डॉ. सुषमा बी. त्रिवेदी, सीनियर डीसीएमओ, एनएचपीसी को ईएनओसीएच के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 'तीसरा एनटीपीसी ओरेशन भी प्रदान किया।