नई दिल्ली: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को आज बेंगलुरु में एयरोस्पेस और रक्षा पुरस्कार 2025 में 'नौसेना प्रणालियों में उत्कृष्ट योगदान' पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार श्री टी डी नंद कुमार, जीएम (उन्नत रक्षा प्रणाली नौसेना), बैंगलोर कॉम्प्लेक्स, बीईएल ने प्राप्त किया। 

यह पुरस्कार आरएम के एसए डॉ. सतीश रेड्डी द्वारा प्रदान किया गया। साथ में एसएपी मीडिया वर्ल्डवाइड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री त्रिलोक देसाई भी हैं।