नई दिल्ली : बीएचईएल ने "एपेक्स इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 में" दो पुरुस्कार अपने नाम किए। बीएचईएल को एचआर और सीएसआर की श्रेणी के तहत यह पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं। 
 
पहला पुरुस्कार बीएचईएल ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में 'एपेक्स इंडिया एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022' के तहत एचआर के लिए प्लेटिनम अवार्ड जीता है। दूसरा पुरुस्कार कंपनी को उसके सीएसआर प्रोजेक्ट के लिए स्वास्थ्य जागरूकता/कल्याण श्रेणी के तहत 'एपेक्स इंडिया सीएसआर एक्सीलेंस गोल्ड अवार्ड 2022' से  सम्मानित किया गया।  

बीएचईएल ने हरिद्वार, दमोह, खम्मम और खगड़िया जिले में 'भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के माध्यम से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और उपकरण का वितरण' किया था उसी संदर्भ में कंपनी को एपेक्स इंडिया सीएसआर एक्सीलेंस गोल्ड अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया हैं।

जानिए बीएचईएल के बारे में
 
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भारत की एक प्रमुख निगम है जो बिजली उत्पादन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य करती है। इस निगम की स्थापना सन् 1964 में की गई थी और यह भारत सरकार की एक उपनिगम है। बीएचईएल भारत में विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है जो अत्यधिक उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं। 
 
बीएचईएल का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। बीएचईएल भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक उपक्रमों में से एक है जो आज भारत में शक्ति क्षेत्र में एक बड़ा नाम बन चुका है।