ब्रेथवेट एण्ड कम्पनी लिमिटेड में वेल्डरों के पहले बैच को किया गया सम्मानित
<div> <big>अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री यतीश कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीखना अच्छी बात है लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है ज्ञान को व्यावहारिक क्षेत्र में लागू करने में सक्षम होना; जो कि वेल्डर के लिए बहुत जरूरी है, वहीं बहुत चुनौतीपूर्ण भी है। </big></div> <div> </div>

NEW DELHI- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (वेल्डिंग), ब्रेथवेट एण्ड कम्पनी लिमिटेड, संस्थान में प्रशिक्षित वेल्डरों के पहले बैच को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री यतीश कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीखना अच्छी बात है लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है ज्ञान को व्यावहारिक क्षेत्र में लागू करने में सक्षम होना; जो कि वेल्डर के लिए बहुत जरूरी है, वहीं बहुत चुनौतीपूर्ण भी है।
उन्होंने वेल्डरों के कार्यों एवं भविष्य में उनकी सफलता की कामना की। इससे पूर्व श्री रजनीश अरोड़ा (सलाहकार) ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री यतीश कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का इस संस्थान को स्थापित करने का सपना लगभग ढाई साल के लगातार प्रयास और समन्वय के बाद साकार हुआ है।
उक्त अवसर पर ऑक्सीवेल्ड इंजीनियर्स (इंडस्ट्री पार्टनर) के श्री विशाल दुगर भी उपस्थित थे, उन्होंने इस पहल के लिए ब्रेथवेट एण्ड कम्पनी लिमिटेड को धन्यवाद दिया और कहा कि संस्थान निश्चित रूप से समृद्ध और कम्पनी की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए और विस्तृत होगा। प्रशासक श्री आर पी श्रीवास्तव ने संस्थान के उद्देश्यों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में श्री कल्याण कुमार कोआरी, निदेशक (वित्त), श्री पी.के. मिश्रा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन, प्रशासन, सुरक्षा), श्री संजीत गंगोपाध्याय, उप महाप्रबंधक (स्टोर्स एवं सेफ्टी), श्री प्रबीर रॉय (तकनीकी प्रशिक्षक) भी उपस्थित थे।
वेल्डिंग के छात्रों द्वारा एक फूलदान का निर्माण किया गया था, जिसमें सीएमडी और निदेशक (वित्त) ने वृक्षारोपण किया।
