नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन ने श्री बी.एन. डी भौमिक, ईडी (टीडी) पावरग्रिड और IEC तकनीकी समिति के विशेषज्ञ को प्रतिष्ठित आईईसी 1906 पुरस्कार से सम्मानित किया।
 
आईईसी का यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, बीआईएस में विश्व मानकीकरण दिवस 2020 के अवसर पर एक समारोह में प्रस्तुत किया गया था, जिसमें श्रीमती लीना नंदन, आईएएस, सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग, श्री प्रमोद कुमार तिवारी, आईएएस, महानिदेशक, भारतीय मानक ब्यूरो , श्रीमती निधि खरे, आईएएस, अतिरिक्त सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग, श्री एन.के. कंसारा, उप महानिदेशक (नीति अनुसंधान और प्रशिक्षण), बीआईएस  शामिल थे।