NEW DELHI-सीएमपीडीआई (मु .)परिवार के 6 सदस्यों को आज संस्थान के ‘कांफ्रेंस हॉल’ में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
 
इनमें श्री एस0 भट्ट-महाप्रबंधक (भूविज्ञान), श्री अजय कुमार-महाप्रबंधक (सिविल), श्री आशीष कुमार शाहदेव-मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), श्री निरंजन प्रसाद-सहायक फोरमैन, श्री मनोज कुमार मिश्रा-कोल लैब टेक्नीशियन एवं श्री नवल किशोर मल्लिक-वरीय फरास शामिल हैं।
 
इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर सम्मानित किया और सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।
 
मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) श्री ए0के0 राणा ने भी सभी कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की।
 
इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि श्री राज कुमार सिंह, श्री सतीश कुमार केशरी एवं  श्री ऋषि नाथ तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि श्री अभिषेक कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
 
मंच का संचालन प्रबंधक (कार्मिक) श्री नवीन कुमार सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्रीमती सुनीता मेहता ने किया।