भारतीय तटरक्षक बल ने NIO के अनुसंधान पोत पर सवार 8 वैज्ञानिकों और 36 चालक दल को सुरक्षित बचाया

Fri , 28 Jul 2023, 12:58 pm
भारतीय तटरक्षक बल ने NIO के अनुसंधान पोत पर सवार 8 वैज्ञानिकों और 36 चालक दल को सुरक्षित बचाया
भारतीय तटरक्षक बल ने NIO के अनुसंधान पोत पर सवार 8 वैज्ञानिकों और 36 चालक दल को सुरक्षित बचाया

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल ने 27 जुलाई, 2023 को कर्नाटक में कारवार तट के पास अरब सागर में राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआईओ) के एक शोध जहाज आरवी सिंधु साधना पर सवार आठ वैज्ञानिकों सहित 36 चालक दल को सफलतापूर्वक बचाया। तट से लगभग 20 समुद्री मील की दूरी पर स्थित अनुसंधान पोत के इंजन में खराबी आ गई थी और इसने संकट का संकेत दिया था।

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।

एनआईओ के इस अत्याधुनिक अनुसंधान पोत के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपकरण और अनुसंधान डेटा से लैस होने के कारण स्थिति गंभीर रही। इसके अतिरिक्त, पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील कारवार समुद्र तट के पास होने के कारण डूबने पर परिणामस्वरूप प्राचीन समुद्री पर्यावरण में भारी तेल रिसाव और विनाशकारी प्रदूषण होने की संभावना भी रही।
 
भारतीय तटरक्षक बल संकट की सूचना मिलने पर तुरंत सक्रिय हो गया और और उसने एक अत्याधुनिक जहाज को कुशल दल के साथ प्रभावित क्षेत्र में भेज कर प्राथमिकता से बचाव अभियान की शुरुआत की। आपदा की गंभीरता को देखते हुए भारतीय तटरक्षक बल जहाज की सुरक्षा के लिए भी सक्रिय हो गया,जिससे संवेदनशील इकोसिस्टम की रक्षा के साथ-साथ जहाज को भटकने से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें : मलावी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

खराब मौसम, तटरेखा से जहाज की दूरी और जहाज के विशाल आकार जैसी चुनौतियो के बावजूद, भारतीय तटरक्षक दल जहाज को गोवा तक सुरक्षित लाने मे सफल रहा और इस बचाव अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया। एनआईओ जहाज के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें : भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा; पढ़िए क्या है पूरी ख़बर
मंत्रालय
Scroll To Top