सितम्बर से कर्मचारियों को वापस कार्यालयों मे बुला सकती है विप्रो।
<div> <big>आईटी सेवाओ मुख्य विप्रो में सितम्बर से सभी कर्मचारी धीरे-धीरे कार्यालय में वापस आएंगे।</big></div> <div> </div>

विप्रो के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सौरभ गोविल ने कहा कि यह संभव है कि आईटी सेवाओ मुख्य विप्रो में सितम्बर से सभी कर्मचारी धीरे-धीरे कार्यालय में वापस आएंगे।
14 जुलाई को कंपनी की 75वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा था कि कंपनी ने अपने परिसरों में करीब 35,000 कर्मचारियों को टीका लगाया है और भारत में करीब 55 फीसदी कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे पहली खुराक हैं या दोनों।
विप्रो के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सौरभ गोविल ने भी कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम ऑफिस की बात की थी।
यहां तक की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) भी अपने वर्क फ्रॉम होम वाले निर्णय पर पुर्नविचार कर रही है।
हालांकि विप्रो अगर ऐसा करती भी है तो यह देश दर देश कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही किया जाएगा।
