2030 में OTT प्लेटफॉर्म के 15 बिलियन डॉलर पार करने की उम्मीद-रीपोर्ट।
<p> <span [removed]="" 14.4px;"="">रबीएसए एडवाइजर्स (स्वतंत्र लेनदेन सलाहकार फॉर्म) के अनुसार भारत के ओवर-द-टॉप (ओटीटी) भारत के मनोरंजन उद्योग में 2030 तक मूल्य में $15 बिलियन तक का उद्योग बढ़ने की क्षमता है। </p>

आरबीएसए एडवाइजर्स (स्वतंत्र लेनदेन सलाहकार फॉर्म) के सीईओ के अनुसार भारत के ओवर-द-टॉप (ओटीटी) भारत के मनोरंजन उद्योग में 2030 तक मूल्य में $15 बिलियन तक का उद्योग बढ़ने की क्षमता है।
ऑडियो और वीडियो सहित ओटीटी उद्योग का मूल्य 2019-20 में लगभग 1.7 बिलियन डॉलर था।
भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बेहतर नेटवर्क, डिजिटल कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन की वजह से समवर्ती आधार पर ग्राहकों को तेजी से आकर्षित किया है। नेटफ्लिक्स डिज़नी हॉटस्टार आदि इसके बड़े उधारण है तथा लोगो के पसंदीदा लिस्ट में पहले है।
आरबीएसए एडवाइजर्स के एमडी और सीईओ राजीव शाह के अनुसार कोविड -19 ने दर्शकों के मीडिया का उपभोग करने के तरीके को ही बदल दिया है इस कोविड के समय में ओटीटी को अपनाने के साथ एक निर्विवाद प्रवृत्ति सामने आई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध लोगों के पसंदीदा कन्टेंट और इसकी वजह से ओटीटी का बढ़ता बाजार जो उपभोक्ताओं के ध्यान को खींचता है और इसी ने बढ़ावा भी दिया है।
भारत में ओवर द टॉप (ओटीटी) मनोरंजन उद्योग के क्षेत्र में एक बहु-अरब डॉलर के उद्योग के रूप में बढ़ रहा है, जो पारंपरिक टेलीविजन, रेडियो और मीडिया और मनोरंजन के सिनेमा सभागार जैसे चीज़ो को पीछे छोड़ते हुए लोगों की पहली पसंद बन रहा है।
