जनवरी और जून 2021 के बीच ही लैम्बॉर्गिनी ने केवल छह महीने में 4,852 कारों की डिलीवरी करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बिक्री रिकॉर्ड बनाया है।हाउस ऑफ़ सेंट अगाटा बोलोग्नीज़ ने पिछले साल की अवधि की तुलना में बिक्री की मात्रा में ३७% की वृद्धि देखी।
 
हालांकि कोविड -19 की वजह से प्राप्त किए आंकड़े  थोड़े अलग हो सकते है। 2019 की पहले छह महीनों (कोविड से पहले की अवधि) में बिक्री 6.6% बढ़ी। इसके अलावा लैम्बोर्गिनी का दावा है कि उनके पास अगले 10 महीनों के लिए बुकिंग है जो अप्रैल 2022 तक उत्पादन को कवर करेगी।
 
 
 
 
 
 
लैम्बोर्गिनी के अध्यक्ष और सीईओ स्टीफ़न विंकेलमैन ने कहा, “यह असाधारण परिणाम हमारे लिए दोहरी पुष्टि है। यह इस ब्रांड की मजबूती का प्रमाण है, जो निरंतर चुनौतियों और अनिश्चितता के दौर के बावजूद बढ़ती अपील का आनंद ले रहा है।
 
 
 
यदि  हम बाज़ारो के आंकड़ो के हिसाब से देखें तो लैम्बोर्गिनी के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है, जिसकी अमेरिका में 1,502 इकाइयां  बेची गई हैं। हांगकांग और मकाऊ के साथ चाइना मेनलैंड दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है जिसमें 602 यूनिट की बिक्री देखी गई।
 
 
 
 
एसयूवी की मांग की बदौलत, लैम्बोर्गिनी की किस्मत URUS के साथ बेहतर हुई। URUS सबसे ज्यादा बिकने वाली लेम्बोर्गिनी है और पिछले 6 महीनों में 2,796 यूनिट की बिक्री के साथ, इसकी बिक्री 46% से अधिक है।