NEW DELHI-दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में धमाका, जाँच में जुटि पुलिसदमकल विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यहां बताया कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक रहस्यमयी विस्फोट की सूचना मिली है।
 
अधिकारी के अनुसार, सुबह 10.40 बजे चैंबर नंबर 102 के अंदर रहस्यमय विस्फोट के संबंध में एक कॉल आई, जिसके बाद दमकल विभाग ने कम से कम 7 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा।
 
अधिकारी ने कहा, "विस्फोट कम तीव्रता का था और दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
 
उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।सूत्रों ने कहा कि विस्फोट संभवत: एक लैपटॉप में हुआ था, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी प्रकृति के बारे में पुष्टि नहीं की है।
 
 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है। एनएसजी को भी मौके पर बुलाया गया है।इस विस्फोट में कोर्ट नंबर 102 पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने कहा कि वह जांच कर रही है।
 
अधिकारियों ने कहा कि अदालत में कार्यवाही को निलंबित कर दिया गया है।
 
आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।