नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) जल्द ही नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) नामक एक नई प्रणाली के तहत एक अपग्रेडेड कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग सिस्टम पेश करने वाला है।
 
सूत्रों के अनुसार यह अपग्रेडेड कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग सिस्टम स्मार्टफोन को मेट्रो स्मार्ट कार्ड के रूप में कार्य करने मे सक्षम होगा।
 
यह यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के अलावा अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड, नियर-फील्ड संचार, क्यूआर कोड-आधारित टिकटिंग मोबाइल फोन और पेपर क्यूआर टिकट के माध्यम से अपनी यात्रा के लिए भुगतान करने में सक्षम करेगा। यह सुविधा फिलहाल केवल राजधानी में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर उपलब्ध है।
 
यह सुविधा वर्तमान में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से द्वारका सेक्टर-21 तक जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर उपलब्ध है।
 
यह जल्द ही चौथे चरण के दौरान स्वचालित किराया मशीन (एएफसी) सिस्टम की स्थापना के साथ 44 स्टेशनों पर उपलब्ध होगा।
 
कैसे करे इस्तेमाल-
 
एएफसी गेट से प्रवेश करने के लिए यात्रियों को अपने स्मार्टफोन को गेट के करीब लाना होगा। यह फोन और गेट के बीच रेडियो कनेक्टिविटी स्थापित करेगा, जिससे यात्री स्टेशन में प्रवेश कर सकेगा।
 
यात्रियों को भुगतान के लिए अधिकांश बैंक कार्ड का उपयोग करने की अनुमति होगी क्योंकि यह रुपे पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, दंड के मामले में यात्रियों को ग्राहक सेवा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और इसे उनके स्मार्टफोन से ही काटा जा सकता है।
 
DMRC के अनुसार  यह नई प्रणाली कैशलेस और मानवीय त्रुटि मुक्त लेनदेन के अलावा सेवाओं के अधिक डिजिटलीकरण को प्रोत्साहित करेगी।