हिमाचल प्रदेश के मशोबरा में स्थित ‘राष्ट्रपति निवास’ लोगो के लिए जल्द खुलेगा, जानिए पूरी खबर
राष्ट्रपति द्वारा आज 20 अप्रैल 2023 अपने आधिकारिक निवास पर ‘एट होम’ का भी आयोजन किया गया।

नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 20 अप्रैल 2023 को मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास, जिसे पूर्व मेे ‘प्रेजीडेंशियल रिट्रीट’ कहा जाता था उसे आम जनता के लिए खोलने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। आगामी 23 अप्रैल, 2023 को यह आम जनता के लिए खोला जायेगा उसके उपरांत आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे।
राष्ट्रपति ने किया एट होम का आयोजन
राष्ट्रपति द्वारा आज 20 अप्रैल 2023 अपने आधिकारिक निवास पर ‘एट होम’ का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ‘एट होम’ में शामिल हुए।
प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य संसदीय सचिव, विधायकगण, विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक, प्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी ‘एट होम’ समारोह में उपस्थित रहे।
