विजय रूपानी के पद से इस्तीफे के बाद भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ।
<p> <span [removed] 14.4px;">अचानक इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर रूपाणी ने कहा, 'हमारी पार्टी में यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। पार्टी कार्यकर्ता को अलग-अलग समय पर अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलती हैं।......</span></p>

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और उनके मंत्रिमंडल के बाहर निकलने के एक दिन बाद, घाटलोदिया के विधायक भूपेंद्र पटेल को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। भूपेंद्र पटेल सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
पूर्व सीएम विजय रूपानी ने एक अप्रत्याशित घोषणा में शनिवार को शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। गुजरात के नए सीएम पद के लिये पटेल सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उसके बाद गुजरात के नए मंत्रिमंडल पर फैसला लिया जाएगा।
यह फैसला रविवार को गांधीनगर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया।
घाटलोदिया विधानसभा सीट से विधायक 59 वर्षीय पटेल ने अहमदाबाद में मेमनगर नगर पालिका के अध्यक्ष और अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण की स्थायी समिति के अध्यक्ष के पदों पर कार्य किया है।
उनके नाम का प्रस्ताव सीएम विजय रूपाणी ने किया था, जिनके शनिवार को पद से इस्तीफा देने से कई लोगों को हैरानी हुई थी। पीटीआई को भाजपा सूत्रों ने बताया कि 182 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी के 112 विधायक बैठक में मौजूद थे।
अचानक इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर रूपाणी ने कहा, 'हमारी पार्टी में यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। पार्टी कार्यकर्ता को अलग-अलग समय पर अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलती हैं। हम इसे एक पोस्ट नहीं कहते, हम इसे एक जिम्मेदारी कहते हैं। अब पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी, मैं उसे निभाऊंगा।'
उन्होंने आगे कहा- यह एक रिले रेस है। सब दौड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं। पांच साल तक मेरी जिम्मेदारी थी। मैं दौड़ रहा था। अब मैं झंडा किसी और को दूंगा। (अब) वह दौड़ेगा।
सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ट्वीट कर नव मुख्यमंत्री को शपथ लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा- राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नवनियुक्त नेता श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने अपने नेतृत्व में नई सरकार गठित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
प्रस्ताव को स्वीकार कर मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के लिए उनको 13 सितंबर, 2021 को दोपहर 2:20 बजे आमंत्रित किया।
