बुधवार 1 सितंबर को  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 'पानी बचाओ, मुफ्त पानी पाओ' कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत राज्य के निवासियों को 16,000 लीटर पानी मुफ्त मिलेगा। गोवा ने अपने 60% नागरिकों के लिए पानी का फ्री सप्लाई कर दिया था।
 
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा एक सितंबर से प्रदेश की 60 फीसदी जनता को पानी का बिल नहीं मिलेगा. मुफ्त पानी का मतलब है जीरो वाटर चार्ज, जीरो मीटर रेंट और जीरो बिल। इसके तहत आने वालों को भी सीवरेज बिल नहीं मिलेगा।
 
उन्होंने यह भी कहा सिर्फ इसलिए कि पानी मुफ्त है, लोगों को इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। हमने कहा है कि मुफ्त पानी पाने के लिए पानी बचाओ। मुझे विश्वास है कि गोवा के लोग अभियान में भाग लेंगे।
 
उन्होंने पानी बचाने में अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आग्रह किया। सावंत ने कहा, "अगर लोग अभियान से जुड़ते हैं तो पानी की कमी से जूझ रहे लोगों को फायदा होगा।"
 
उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसायों को औद्योगिक दरों के बजाय वाणिज्यिक दरों के अनुसार बिल देने का भी निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने पानी बिल बकाएदारों के लिए एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस) को और दो महीने के लिए बढ़ाने का भी फैसला किया है।
 
आम आदमी पार्टी ने परिवारों को चौबीसों घंटे बिजली देने और सभी लंबित बिजली बिल माफ करने का वादा किया। आप ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया है।