सीए स्टोर से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
हिमाचल सरकार सक्रिय रूप से एक सेब आधारित डिस्टिलरी स्थापित करने पर विचार कर रही है।

राज्य के सेब उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने के लिए कानूनी अध्ययन भी करवा रही है। राज्य के विभिन्न भागों में नियंत्रित वातावरण (सीए) स्टोर खोलने का प्रयास किया जा रहा है जिससे की बागवानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके।
इसके अलावा सरकार सक्रिय रूप से एक सेब आधारित डिस्टिलरी स्थापित करने पर विचार कर रही है। यह बागवानों को आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्रदान करेगी और छोटे आकार और निम्न गुणवत्ता के सेब वाइनरी उत्पादों को बेचने में मदद करती हैं। सरकार ने बैंकों को किसानों-बागवानों के कल्याण के लिए उन्हें कृषि, मत्स्य पालन और बागवानी क्षेत्रों के लिए उदारतापूर्ण ऋण प्रदान करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जा सके।
