भारत के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले पहले वनडे से पहले श्रीलंका के नए कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में उनकी संघर्षरत टीम और विजेता दावेदार भारतीय टीम के बीच समान अवसर देखने को मिलेगा क्योंकि मेहमान टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं।
 
 
 
 
श्रीलंकाई कप्तान ने आगे कहा कि दोनों टीमें सीरीज से पहले समान रूप से मजबूत हैं तथा भारतीय टीम में कई नए खिलाड़ी हैं। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने आईपीएल खेला है और अच्छा प्रदर्शन किया है  लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं है। ऐसे में दोनों टीमों के पास मौके हैं।
 
 
 
 
श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन  किया था।
 
 
इंगलैंड में श्रीलंका को  एक मैच में भी सफलता नहीं मिली। भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 13 जुलाई से होनी थी लेकिन श्रीलंकाई टीम में कोविड-19 संक्रमण का मामला सामने आने के बाद इसे 18 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था।
 
 
 
 
 18 जुलाई से भारत के खिलाफ शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज (तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय) के लिए श्रीलंका ने शुक्रवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की। 
 
 
 
इस सीरीज़ के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाली भारतीय टीम में छह नए खिलाड़ी शामिल हैं।